मोबाइल आज सब के हाथों में नजर आ जाता है और उस में एक अच्छा कैमरा भी दिख जाता है जिसका प्रयोग आप फोटो खिचने के लिए जरुर करते होगें |अगर आपके पास एक कैमरा फोन हो और आप कहीं ऐसे जगह जाये जहाँ के सीन आपको काफी पसंद आ जाये तो आप फोटो जरुर खीचते हैं और बाद में अपने दोस्तों और घर वालों को भी दिखाते हैं और खुद भी देखते हैं | लेकिन अगर इन फोटो में एनीमेशन लगा दिया जाये और बेकग्राउंड में एक बहुत ही मधुर गाना या म्यूजिक बजे तो सोचिये कितना मजा आएगा |

और अगर उसे टीबी पे प्ले कर के देख सकते तो मजा दुगुना हो जाता है | लेकिन ऐसा करें कैसे , सब ऐसे विडियो नहीं बना सकते , हैं ना | कोई बात नहीं मन छोटा नहीं करते, इस पोस्ट में मैं आपको पॉवर पॉइंट के द्वारा डिजिटल फोटो एल्बम बनाना सिखाऊंगा और वह भी एक दम आसान तरीके से तो चलिए शुरू करें |

अगर आपको पढ़ने का मन ना हो तो आप सब से निचे दिए वीडियो को देख कर भी सीख सकतें है |

अगर आपके पास पॉवर पॉइंट सॉफ्टवेयर नहीं है तो नीचे दिए लिंक पे क्लिक कर के डाउनलोड कर ले |

PowerPoint 2019 कैसे डाउनलोड एवं इंस्टाल करें

डाउनलोड करने के बाद Microsoft Office 2019 इंस्टाल कर ले | पॉवरपॉइंट ऑफिस का ही एक पार्ट है तो यह भी इंस्टाल हो जायेगा | जब इन्स्टालेशन का काम हो जाये तो पॉवर पॉइंट को ओपन करें | आप चाहे तो पुराने वर्शन जैसे ऑफिस 2007, 2010, 2013 or 2016 के पॉवर पॉइंट में भी यह काम कर सकते हैं |

पॉवरपॉइंट को ओपन करें और Blank Presentation पे क्लीक करें |

Photo ablum in powerpoint -1

आपके सामने पॉवर पॉइंट एक स्लाइड ले के आ जायेगा| आपको Insert Tab पे क्लीक करना है और वहाँ से Photo Album आप्शन पे क्लीक करना है |

Photo ablum in powerpoint

अब आपके सामने एक नया डायलोग बॉक्स आजायेगा |यहाँ पे आपको File/Disk.. बटन पे क्लिक करना है |

Photo ablum in powerpoint

अब आपके सामने एक दूसरा स्क्रीन खुल के आजायेगा | ये Insert New Pictures का dialog box है इस बॉक्स के मदद से आप अपने इमेज को चुने और Insert button पे क्लिक करें फिर Create button पे क्लिक कर दे आपके स्क्रीन में बहुत सारे, जितने आपने इमेज लिये होगें उतने सलाइड बन जायेगें |

Photo ablum in powerpoint

Transition effect सेट करना

अब आपको अपने इमेज के लिये एक बेहतरीन Transition चुनना है तो आप Transitions tab में क्लिक कर के निचे दिए तस्बीर के अनुसार चुन सकते हैं |

Photo ablum in powerpoint

Slide को ऑटो प्ले एवं समय सेट करना

अगर आप सभी Slide के लिये अलग अलग इफेक्ट लगाना चाहते हैं तो एक एक Slide पे क्लिक कर के अलग अलग ट्रांजेसन चुन सकते है या तो सभी के लिये एक ही ट्रांजेसन चुनने के बाद Apply To All पे क्लिक कर दे और बगल में दिए आप्शन बटन After में वह समय सेट कर दे , जितने समय के लिये आप आपने इमेज को स्क्रीन में रखना चाहते है जैसे एक सेकेण्ड या दो सेकेण्ड | उसके बाद फिर से Apply To All बटन पे क्लिक कर दे जिससे सभी के लिये समय सेट हो जाये |

Photo ablum in powerpoint

Slide show के लिये म्यूजिक सेट करना

अब बारी है गाना सेट करने की | गाना या म्यूजिक सेट करने के लिये Insert Tab में क्लिक करें और Audio वाले आप्शन में क्लिक करे | आपके सामने Insert Audio का स्क्रीन आ जायेगा | यहाँ से आप अपना मनपसंद म्यूजिक या गाना चुन ले और Insert button पे क्लिक करे दे |

Photo ablum in powerpoint

म्यूजिक को बेकग्राउण्ड में सेट करना

लेकिन आप ने जो गाना या म्यूजिक सेट किया है वह सिर्फ एक Slide में ही बजेगा | अगर आप चाहते हैं की म्यूजिक बेकग्राउंड में बजता रहें तो Play in Background button को क्लिक कर दे |

Photo ablum in powerpoint

Slide Show को विडियो फोर्मेट में Save करना

अब बारी है इस digital Photo Album को वीडियो फोर्मेट में बदलने की जिससे इसे किसी भी पलेयर जैसे मोबइल कम्पूटर या टीवी पे चला सके | विडोयो में बदलने के लिये File tab में क्लिक करे और Save As option को चुने |अब Browse option को चुने, जिससे आप वीडियो कहाँ Save करना है यह तय कर पायेगें |जब आप सेव करने का लोकेसन चुन ले तो अपने वीडियो के लिये एक नाम टाइप करें और Save as type लिस्ट बॉक्स से MPEG-4 vidoe आप्शन को चुने और Save बटन पे क्लिक कर दें |

आपने जितना ज्यादा इमेज अपने फाइल में लिया होगा विडियो बनने में उतना ज्यादा समय लगेगा | जब विडियो बन जाये तो उसे आप अपने मोबाइल या टीवी या कंप्यूटर में चला सकते हैं और सभी के साथ Digital Photo Album का आनंद उठा सकते हैं |

Photo ablum in powerpoint

अपना अनुभाव कमेन्ट में जरुर बताएं |

अधिक जानकारी के लिये विडियो को देखे


PowerPoint 2019 all classes


Leave a Comment