कैसे HTML मे text size और color बदले
HTML में <Font> Tag
किसी भी वेबसाइट को आकर्षक बनाने में उसमे लिखे गए Text की color और उसकी size बहुत ही महत्वपूर्ण होते है | Text को Font भी कहा जाता है | इस Font की size और color की सही जगह पर सही तरीके से इस्तेमाल से वेबसाइट की readability भी बढ़ती है | इस lesson मे जानेंगे कैसे HTML मे text size और color बदले जा सकते है।
HTML मे size element
HTML में Font की default size browser के property के ऊपर निर्भर करती है, परन्तु इसे बदला जा सकता है Font Tag के size element के इस्तेमाल से |
HTML में 1 से 7 तक Font size होते है, जिसमे 1 सब से छोटी और इसी क्रम में 7 सब से बड़ी होता है |
HTML मे Font size को इस्तेमाल करने का तरीका इस तरह से है |
<font size=1>This is font size 1 </font>
HTML मे color element
HTML में Font की default color Black होती है, परन्तु इसे आपने इच्छानुसार बदला जा सकता है | Color को बदलने के लिए Font Tag का color (color not colour) element इस्तेमाल होता है |
Font Tag के अन्दर color element के साथ color नाम या color का code लिखा जाता है|Color code कहाँ से और कैसे प्राप्त कर सकते हैं इसके बारे मे मैंने previous lesson मे विस्तार से बताया है | आप से अनुरोध हैं की आप उसे जरूर पड़े | इसका link नीचे दिया हुवा है|
HTML मे Background color कैसे बदला जाता है
HTML मे Font color को इस्तेमाल करने का तरीका इस तरह से है |
<font color=”red”>This is red color </font>
<font color=”#0E720A“>This is green color </font>
<br> Tag का इस्तेमाल
HTML document keyboard से दिए गए enter का मतलब समझ नही पाता है | किसी भी document मे अगर किसी line को नीचे लिखना है तब enter key का इस्तेमाल किया जाता है, परन्तु HTML document मे enter देने के बावजूद browser मे पूरा का पूरा document एक ही line मे दिखाई देता है | इसे सही करने के लिए <br> tag का इस्तेमाल होता है | Line को जिस जगह से नीचे लिखना है वहाँ पर <br> लिखा जाता है |
नीचे Font color और size दोनों एकसाथ लेकर एक code लिखा गया है, इसे आप अपने Notepad मे type करे या copy करके paste करे |
Code
<html>
<head>
<title>gseasytech.com</title>
<body>
<font size=1 color=”green”>This is font size 1 and green<font><br>
<font size=2 color=”lightgreen”>This is font size 2 and lightgreen</font><br>
<font size=3 color=”#EA3B35″>This is font size 3 and red</font><br>
<font size=4 color=”#FBED17″>This is font size 4 and yellow</font><br>
<font size=5 color=”#103DE8″>This is font size 5 and blue</font><br>
<font size=6 color=”#F19692″>This is font size 6 and pink</font><br>
<font size=7 color=”#DA12DC”>This is font size 7 and magenta</font>
</body>
<html>
Code को “font size and color.html “नाम से save करके browser मे open करे |
Display

अगर आपको सीखने मे किसी प्रकार की समस्या हो या कोई टॉपिक समझ मे न आए तो नीचे कमेन्ट कर के अपना सवाल पूछ सकते हैं |
कृप्या पोस्ट को दोस्तों के साथ Facebook और WhatsApp मे शेयर करें |
Trending Topics
- Windows 10 Mouse All Settings, Mouse Settings for left-hand operator In Hindi
- All in One Microsoft tool to boost your pc Speed PC Manager, Microsoft PC Manager Download
- Microsoft Word Keyboard Shortcuts
- How to Create Countdown Timer in Excel (Excel मे टाइमर कैसी लगायें ?)
- Insert extra blank space in HTML code
- Computer Fundamental
- Generations of Computer
- कैलकुलेटर मे M+, M-, MR, MC, MS का क्या यूज है ?
- Wordpad full Course In Hindi for CCC, CCA, DCA and ADCA Students
- Slow Windows 10 को ऐसे करें ठीक
- Best Free Download Manager Alternative
- Win 10 में अब नहीं होगा Control Panel का यह इम्पोर्टेन्ट फिचर
- Resize Image in Win 10 with Paint 3D- New Trick
- How to Add an Email Address to Your Gmail Contacts
- NEFT, RTGS, IMPS and UPI मे क्या अंतर होता है ?
- कैसे HTML मे text size और color बदले
- CLASH OF CLANS TH9 NEW ATTACK STRATEGY 2020